राजधानी लखनऊ में सोमवार को कोरोना का नया मरीज मिला है। मरीज को बुखार समेत सीने में संक्रमण की शिकायत थी। निजी लैब से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज होम आईसोलेशन में है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने नए केस मिलने की जानकारी से इंकार किया है।