फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग का एक अन्य सदस्य, अब तक कुल 15 गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 05:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

एसटीएफ, एसओजी व तालगांव पुलिस मुखबिर की सूचना पर खैराबाद थाना क्षेत्र के जमैय्यत पुर टिकरिया मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जनपद फतेहपुर के पतारी गांव का मूल निवासी रविकान्त न्यू गौरव ढाबा के पास आता दिखा। पुलिस टीमों ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र स्थित केपी सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बीती 16 जुलाई को परीक्षा में धांधली हुई थी। शुक्रवार को एसटीएफ, एसओजी और तालगांव स्थानीय पुलिस ने साल्वर गैंग के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह पंद्रहवीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


इस व्यक्ति पर टीसीएस के अधिकारियों का सहयोगी होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का  इनाम घोषित है।

खैराबाद थाना क्षेत्र के जमैय्यत पुर टिकरिया मोड़ पर एसटीएफ, एसओजी व तालगांव पुलिस मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जनपद फतेहपुर के पतारी गांव का मूल निवासी रविकान्त न्यू गौरव ढाबा के पास आता दिखा। पुलिस टीमों ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविकांत वर्तमान में जनपद लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र व  कानपुर जनपद के नौबस्ता गल्ला मंडी के 378/05 आवास में रहता था। उसे लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर स्थित न्यू गौरव ढाबा के पास जमैय्यतपुर टिकरिया मोड़ से  एस.टी.एफ लखनऊ की तकनीकी सहायता व एसओजी टीम के सहयोग से हिरासत में लिया गया।  उसे जेल भेजा गया।  यह पन्द्रहवी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें