प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। प्रॉपर्टी डीलर अंकित लोधी हत्याकांड में काकोरी पुलिस ने एक और आरोपी दूल्हागंज निवासी अखिलेश यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अब बेहटा निवासी हिमांशु उर्फ गोलू यादव की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद के मुताबिक 19 फरवरी को परिचित से मारपीट के मामले में नाराज गोलू व उसके साथियों ने अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अब तक सुमित कनौजिया, सरवन उर्फ टऊवा व जांच में सामने आए व गोलू के मददगार दूल्हागंज निवासी अंशू यादव उर्फ काली व रंजीत कुमार को 24 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में अंकित के जीजा कृष्णानगर निवासी रामू ने केस दर्ज कराया था।