फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुनीम से लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी विपिन। स्रोत : एसटीएफ 
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर में बुलियन व्यापारी के मुनीम से 28 मार्च को हुई लूट के मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी विपिन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। विपिन प्रयागराज के जोंधवल तेलियरगंज का रहने वाला है। आरोपी को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को टेढ़ीपुलिया के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन


एसटीएफ ने बुधवार को एक अन्य आरोपी वैभव सिंह को पीजीआई इलाके से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। लूट की साजिश व्यापारी के ड्राइवर प्रेम बहादुर सिंह ने रची थी। वारदात में उसके साथी सोनेंद्र सिंह व गौरव मिश्रा को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा सात अप्रैल को एक लाख के इनामी सुशील मिश्र को भी पकड़ा गया था।
डिप्टी एसपी डीके शाही के मुताबिक पूछताछ में विपिन ने बताया कि वर्ष 2018 में वसीम रजा की हत्या के मामले में वह चार साल नैनी जेल में बंद था। इस दौरान उसकी दोस्ती सुशील मिश्रा उर्फ रज्जन, अनुज मौर्या, मोहित यादव और सतीश सिंह से हुई थी। छूटने के बाद पैसों के लिए बड़ी लूट की साजिश रच रहा था। इसी दौरान सुशील ने व्यापारी के मुनीम से लूट के लिए विपिन से संपर्क किया था। विपिन ने ही अनुज मौर्या, सतीश सिंह, मोहित कुमार को इस घटना के लिए तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें