फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोसी गई डिश में मिले थे मरे हुए कीड़े, रेस्टोरेंट पर एक लाख जुर्माना

Thu, 13 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में गोमती नगर रिवर साइड मॉल के तीसरे तल पर मेनलैंड चाइना रेस्टोरेंट है। तीन साल पुराने एक मामले में सुनवाई करते हुए एफएसडीए कोर्ट ने डिश में कॉकरोच निकलने के मामले में एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


एफएसडीए स्तर से दर्ज कराए गए वाद का अंतिम निस्तारण करते हुए न्याय निर्णायक अधिकारी व एडीएम सिटी पूर्व वैभव मिश्रा ने आरोपी रेस्टोरेंट मेनलैंड चाइना रेस्टोरेंट के संचालक को गंभीर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया। 

एफएसडीए की तरफ से तीन साल पहले एडीएम सिटी पूर्व की कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया था। कहा गया कि मेनलैंड चाइना रेस्टोरेंट जय प्रकाश सिंह का है। 25 जून 2015 को संदीप दत्ता अपने कुछ मित्रों के साथ चायनीज व्यजंन का लुफ्त उठाने वहां गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने गलती न किए जाने का दिया आश्वासन

डेमो
रेस्टोरेंट में उन्हें परोसे गई मशरूम जिंजर चिली डिश में मरे हुए कॉकरोज के अवशेष तैरते मिले। हंगामे के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी एफएसडीए के अधिकारियों को दी। मएफएसओ ने पीड़ित की शिकायत पर आरोप को सही पाते हुए केस दर्ज कराया था।

तीन साल तक चली सुनवाई के बाद बुधवार को न्याय निर्णायक अधिकारी व एडीएम सिटी पूर्व वैभव मिश्रा ने रेस्टोरेंट संचालक को घटिया खान-पान सामग्री ग्राहक को परसो जाने का दोषी माना। आरोपी रेस्टोरेंट संचालक ने भविष्य में इस तरह की लापरवाही व गलती न किए जाने का आश्वासन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें