फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में दिनदहाड़े गाड़ी पर बम बरसाकर युवक को गोलियों से भून डाला, जमकर बवाल

Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हत्या के बाद इकट्ठा लोग, इनसेट में मृतक।
विज्ञापन

अमेठी के जगदीशपुर कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े छह बदमाशों ने एसयूवी पर बम और गोलियां बरसाकर हुसैनपुर कला निवासी मो. अशफाक की हत्या कर दी। हत्या कर भाग रहे दो हमलावरों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। आक्रोशित लोगों ने सीएचसी में तोड़फोड़ की। एडीजी जोन अभय कुमार प्रसाद ने वारदात के पीछे चुनावी रंजिश कारण बताया है।

विज्ञापन


तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने मंगलवार दोपहर कस्बा स्थित विजया बैंक के पास एक युवक को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। अंधाधुंध फायरिंग से कस्बे में दहशत फैल गई। लोग अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर आ गए। हत्या कर भाग रहे दो हमलावरों को पब्लिक ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया जबकि अन्य चार मौके से भाग निकले।

हत्या से आक्रोशित लोगों ने सीएचसी में तोड़फोड़ की जबकि बाजार में एक बारात घर के साथ ही प्राइवेट हॉस्पिटल और दुकान पर पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के कई जिलों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाई जा सकती है कि एडीजी व आईजी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। एसपी ने एसओ जेबी पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी है।

जानलेवा हमले में आया था नाम

पूरे इलाके में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। - फोटो : amar ujala
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह पर 27 मार्च 2015 को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। हमले में इसी थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कला निवासी मोहम्मद अशफाक पुत्र अंसार का नाम भी प्रकाश में आया था।

मंगलवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर किसी काम के सिलसिले में अशफाक अपने पिता अंसार, चालक रजी अहमद उर्फ मानू व मोहम्मद हारुन निवासी कमरौली के साथ एसयूवी से जगदीशपुर कस्बा स्थित विजया बैंक के पास आया था। अशफाक का वाहन जैसे ही विजया बैंक के पास पहुंचा।

तभी वहां पहुंचे शंकरगंज थाना मोहनगंज निवासी सतीश कुमार उर्फ सतई प्रधान व लालीपुर थाना जगदीशपुर निवासी देशराज यादव के साथ दो बाइक से आए चार हमलावरों ने उसके वाहन पर बम फेंक दिया। हमलावरों से बचने के लिए वाहन में मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने अशफाक पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दीं, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि बम की चपेट में आने से मानू घायल हो गया।

हमलावरों को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया

हमले में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala
फायरिंग के बीच भागने की कोशिश कर रहे हमलावर छपरा बिहार निवासी अमित कुमार चौबे व एक अज्ञात शूटर को पब्लिक ने दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि सतई व देशराज भाग निकले। पब्लिक ने दोनों हमलावरों को जमकर पीटने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में घायल हमलावरों को पुलिस कस्टडी में सीएचसी से पहले रायबरेली फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दोनों हमलावरों के पास से पुलिस को 2.47 लाख रुपये नकद, दो पिस्टल, नाइन एमएम के पांच जीवित कारतूस व मोबाइल मिला है।

हत्या से नाराज लोगों ने सीएचसी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही डीएम शकुंतला गौतम, एसपी कुंतल किशोर, एडीएम ईश्वरचंद्र व एएसपी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे। घटना से तनाव बढ़ता देख आनन-फानन जिले के सभी थानों के साथ ही रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद व सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी मौके पर बुलाई गई। इस बीच लोगों ने कुमार दूल्हाघर, यादव मिष्ठान भंडार, बघेल हॉस्पिटल पर पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी।

पत्थरबाजी में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। दहशत का आलम यह था कि लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर आ गए। अधिकारियों की सूचना पर आईजी विजय प्रकाश व एडीजी अभय कुमार प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी ली। एडीजी ने घटना के पीछे पूर्व ब्लॉक प्रमुख से रंजिश की बात कही है।
विज्ञापन

इन लोंगों पर दर्ज किया गया केस

जगदीशपुर सीएचसी में जमा भीड़ को समझातीं डीएम शकुंतला गौतम। - फोटो : amar ujala
एसपी ने बताया कि पिता अंसार की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, उनके भाई राकेश विक्रम सिंह निवासी गूंगेमऊ थाना जगदीशपुर, सतीश कुमार उर्फ सतई निवासी रामसाला थाना मोहनगंज, वंशराज यादव निवासी लालीपुर हुसैनगंज कला थाना जगदीशपुर, अमित चौबे निवासी हूसेपुर थाना इकमा छपरा पटना बिहार व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने व साजिश के अभियोग में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार के लिए पांच टीमें गठित
एडीजी के निर्देश पर एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एएसपी को दी गई है। वहीं, घटना से उपजे तनाव के शांत होने के बावजूद जिले के अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि एसपी के साथ वे स्वयं कस्बे में कैंप कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें