फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: मुठभेड़ में 15 हजार से इनामी बदमाश को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट कांड में थे शामिल

Thu, 28 Mar 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर /मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर के अहदा गांव के पास बुधवार रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि थोड़ी दूर पर उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी जयसिंहपुर के राघवपुर शुक्ल गांव के पास पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थानाक्षेत्र के अहदा गांव के पास बुधवार रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी में एक 15 हजार के इनामिया बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाशों की तरफ से फायरिंग में एक गोली मोतिगरपुर थाना प्रभारी के दाहिने हाथ में लगकर निकल गई। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। उसे जयसिंहपुर की पुलिस ने आगे जाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन


गोली लगने से घायल बदमाश को सीएचसी मोतिगरपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलहे बरामद हुए हैं। यह दोनों पेट्रोल पंप लूट कांड में भी शामिल थे। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अहदा गांव के पास बुधवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से पुलिस टीम को इनपुट मिला अहदा-बिरसिंहपुर मार्ग पर स्थित कालीगंज बाजार के पास कुछ बदमाश आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां पर घेराबंदी की। रात्रि करीब 10:30 के बाद पुलिस ने बाइक से आते हुए दो संदिग्धों को रोका तो उन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर असलहे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें - सपा में रार: मुरादाबाद में हसन का टिकट कटा, पर रामपुर में नहीं चली; अब आजम खां को मनाने जाएंगे ये बड़े नेता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए बड़ी चुनौतियां! पिछले चुनाव जैसा महागठबंधन नहीं, राम मंदिर निर्माण से फायदा, पर सवाल भी कई...
विज्ञापन


पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाशों की तरफ से फायरिंग में एक गोली मोतिगरपुर थाना प्रभारी ज्ञान चंद्र शुक्ल के दाहिने हाथ में लगकर निकल गई। वह बाल-बाल गच गए। इसी बीच दूसरा बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आगे उसे जयसिंहपुर पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र के महमदपुर निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ था। उसे मोतिगरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा आरोपी अमेठी जिले पीपरपुर थाने के इस्माइलपुर निवासी अखंड प्रताप पुलिस अभिरक्षा में है।

पुलिस के मुताबिक मान सिंह व उसका साथी अखंड प्रताप 28 फरवरी को जयसिंहपुर कोतवाली के राघवपुर शुक्ल गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप में हुए लूटकांड में शामिल था। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मोतिगरपुर एसओ का प्राथमिक इलाज मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें