एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को मलिहाबाद क्षेत्र में सकरा पुल के पास मंगलवार शाम एक बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत ट्रॉमा सेंटर में गंभीर बनी हुई है। वहीं, कैसरबाग में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बलरामपुर अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई।
मड़ियांव के त्रिवेणी नगर, शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा आम का व्यापारी है। व्यवसाय के सिलसिले में वह मलिहाबाद गया था।
मंगलवार शाम अपने सहयोगी शुभम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में हरदोई के संडीला निवासी वारिस (40) ने लिफ्ट मांगी।
प्रवीण ने वारिस को भी अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। सकरा पुल के पास पहुंचते ही एक बेकाबू टैंकर ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वहां से गाड़ी समेत भाग निकला।