फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जानकीपुरम में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 05 Oct 2024 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जानकीपुरम इलाके में हुई एक दुर्घटना में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के भवानी मार्केट के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार विजय कुमार(26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकीपुरम पुलिस ने घायल ललित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम उपेंद्र सिंह ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर सात में झोपड़ पट्टी में निवासी विजय (26) बाइक मैकेनिक है। शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे वह कोटवा निवासी ललित के साथ अटल चौराहे से बाइक से भवानी चौराहा की ओर जा रहे थे। बाइक की स्पीड बहुत अधिक थी।

बाइक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। बाइक चला रहे विजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। घायल ललित को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें