फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने घोड़ा गाड़ी को मारी ठोकर, हादसे में एक महिला की मौत व तीन घायल

Mon, 05 Sep 2022 05:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)

सार

बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा में हुए एक दर्दनाक हादसे में घोड़ा गाड़ी सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के चौधरीडीह तुलसीपुर मार्ग पर गत रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बुग्गी (घोड़ा गाड़ी) को ठोकर मार दी। हादसे में बुग्गी पर सवार तीन महिला व एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गनवरिया लक्ष्मनपुर निवासी मालती, किशोरी, सोनी व राजू बुग्गी पर सवार होकर गत रविवार देर रात मणिपुर बाजार से घर जा रहे थे। तुलसीपुर-चौधरीडीह स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बुग्गी को ठोकर मार दी।

घटना में बुग्गी सवार चार लोग घायल हो गए। बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने घायलों को सीएचसी सिरसिया जनपद श्रावस्ती पहुंचाया। इलाज के दौरान मालती की मौत हो गई है। घायल किशोरी, सोनी व राजू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक तथा वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें