फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Ayodhya: श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल

Wed, 27 Jul 2022 10:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले की कैंट कोतवाली क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले की कैंट कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सहादतगंज अब्बू सराय के निकट बुधवार की सुबह करीब 3:00 बजे ट्राली में सवार होकर अयोध्या से बाराबंकी जा रहे श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्राली में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से एक को गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि छह लोगों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

वहीं, मामूली रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही  घायल जगन्नाथ (58) निवासी बनार का पुरवा फतेहपुर जनपद बाराबंकी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दवा उपचार करवाकर आवश्यक कार्रवाई की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें