फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद अमेठी में स्मृति ईरानी: बोलीं- यहां से रिश्ता खून का नहीं, संघर्ष और सम्मान का है

Mon, 26 May 2025 08:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी की पूर्व सांसद व मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव में हार के बाद सोमवार को पहली बार अमेठी पहुंचीं। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कहा कि वह हमेशा ही अमेठी के विकास के लिए तत्पर रहेंगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में हार के लगभग एक वर्ष बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को पहली बार अमेठी पहुंचीं। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति गोष्ठी और पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी से मेरा रिश्ता खून का नहीं, संघर्ष और सम्मान का है। 

विज्ञापन


स्मृति ने कहा कि मैं खुद को पूर्व सांसद नहीं मानती। मैं आज भी अमेठी की स्मृति हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अमेठी में एके-203 राइफल फैक्ट्री, कोका-कोला प्लांट, सैनिक स्कूल, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सांसद के रूप में मिलने वाली पेंशन उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा कोष में समर्पित कर दी है ताकि शहीदों के परिवारों को सहायता मिल सके।

ये भी पढ़ें - लखनऊ व बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, 27 मई को खेला जाएगा आईपीएल का आखिरी लीग मुकाबला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या कैंट स्टेशन पर गोल्फ कार्ट सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को आने-जाने में होगी आसानी, इतना होगा किराया


अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि अमेठी में एके-203 राइफल फैक्ट्री, कोका-कोला प्लांट, सैनिक स्कूल, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि अमेठी आज बदल चुकी है, यह फैक्ट्रियों और संभावनाओं की धरती बनी है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि महिलाओं ने गांव-गांव जाकर स्वयं सहायता समूह बनाए हैं।

उन्होंने पंचायतों को लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पंचायतों का बजट 70 हजार करोड़ से बढ़ाकर ढाई लाख करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेठी का कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और यही संस्कार अमेठी की पहचान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अमेठी के विकास और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।

इस मौके पर सोनभद्र के पूर्व विधायक सुरेद्र सिंह, सलोन विधायक अशोक पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, राम प्रसाद मिश्र, दयाशंकर यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, शिक्षाविंद पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

स्मृति के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी आगमन की जानकारी पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता इन्हौना चौराहे पर इकट्ठा हुए। मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस भव्य स्वागत समारोह में स्मृति ईरानी पर 151 किलो गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। उन्होंने स्वागत से अभिभूत होकर कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

अपनों को अपनेपन का अहसास करा गईं स्मृति
अपने दौरे के दौरान स्मृति ईरानी ने लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों को नाम लेकर पुकारा और उनका हालचाल पूछा। लोगों ने भी कहा कि दीदी आज भी वैसी ही हैं, एकदम नहीं बदलीं। इस आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा।

उतेलवा में विद्युतीकरण की मांग, स्मृति ने दिलाया आश्वासन
उतेलवा के लोगों ने गांव में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य की मांग पूर्व सांसद से की। इस पर स्मृति ईरानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला को निर्देशित किया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाए साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे वर्तमान सांसद से भी अनुरोध करें ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें