फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, छात्राओं को वितरित किए स्मार्ट फोन

Sat, 09 Dec 2023 01:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के अमेठी दौरे पर हैं। यहां पर वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पहुंची। इस दौरे पर वह विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने के साथ ही वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


अमेठी पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले  गौरीगंज में जामो रोड पर रामशंकर शुक्ल के आवास पर शोक संवेदना जताने के साथ ही परिजनों से बात की। केंद्रीय मंत्री के साथ जिला प्रभारी शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके बाद वह सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) पहुंचीं और छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए।
 

इसके बाद वह जीजीआइसी मैदान, सराय बरबंड सिंह, नरसिंह भानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 

इसके बाद पार्टी नेताओं के यहां पर आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद हिस्सा लेंगी। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कुछ लाभार्थियों से संकल्प यात्रा के दौरान संवाद भी करेंगे। इसको लेकर तैयारी की गई है। धन्नी जलालपुर में इसके लिए अधिकारियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें