उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल का इलाज चल रहा है, रविवार की रात गस्त के दौरान कटरा बाजार पुलिस ने थाना इलाके के मैजापुर गांव में दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया,
बाइक सवार रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें अपराधी तौफीक उर्फ रितिक पुत्र शब्बीर निवासी इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर कोतवाली को गिरफ्तार किया।
पुलिस की गोली से घायल अपराधी को पुलिस ने ही करनैलगंज सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली उसके बाएं पैर में लगी, मगर बाहर निकल गई।
सूचना के बाद मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार दूबे, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह, कोतवाल कटरा मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा केके सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे।