- केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने कहा कि पीआईसीयू से वार्ड में ले जाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। एक को दोबारा पीआईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। दो को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उनके बयान को सही मान लिया जाय तो भी सवाल खड़ा होता है कि पीआईसीयू से चंद कदम दूर बच्चा वार्ड ले जाते समय ही सबकी तबीयत अचानक इतनी खराब कैसे हो गई कि एक की मौत हो जाती है, बाकियों को फिर पीआईसीयू में ले जाना पड़ता है।
- पीआईसीयू से वार्ड में शिफ्ट करने से पहले बच्चों की पूरी पड़ताल की जाती है। रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद ही शिफ्ट किया जाता है। तो क्या इसमें लापरवाही बरती गई।
- एक ही सिलेंडर के सहारे चार बच्चों को ले जाने के आरोप से तो सीएमएस इन्कार कर रहे हैं, लकिन तबीयत बिगड़ने के सवाल पर चुप्पी साध जाते हैं।