फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पिता की बेटी अब जूनियर वर्ल्ड कप में साधेगी निशाना, सीएम योगी ने दिए 4.50 लाख रुपये

Sun, 10 Jun 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शूटर प्रिया सिंह और सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के 19 वर्षीय शूटर प्रिया सिंह अब आसानी से जर्मनी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) के जूनियर विश्व कप में भाग ले सकेंगी। पैसे की दिक्कत आड़े आते देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रिया को 4.50 लाख रुपये दे दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रिया सिंह ने शूटिंग में खास मुकाम हासिल किया है। उन्हें 22 जून से जर्मनी में आयोजित होने वाले ISSF जूनियर वर्ल्ड कप की 50 मीटर राइफल कैटेगरी में चुना गया है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह जर्मनी जाने में असमर्थ थीं।

मजदूरी करके घर चलाने वाले प्रिया के पिता ब्रजपाल सिंह ने बेटी का करियर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा सके। इस पर प्रिया ने राज्य और केंद्र सरकार से मदद मांगी थी, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रिया के जर्मनी जाने के लिए पैसे जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही योगी ने जारी किए पैसे

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मामले की जानकारी होते ही साढ़े चार लाख रुपये की राशि प्रिया के लिए मंजूर कर दी। सीएम ने कहा कि मेरठ जिला मजिस्ट्रेट को प्रिया के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पीएम-सीएम को लिखा था लेटर
बता दें कि प्रिया ने मामले में सीएम और पीएम को लेटर लिखा था। उन्होंने कहा मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हूं, जिसके लिए मुझे 3 से 4 लाख रुपये की जरूरत है। मेरे पिता मजदूर हैं, उन्होंने फंड की व्यवस्था करने की पूरी कोशिश की लेकिन हो नहीं सकी। प्रिया ने कहा कि मैं दो बार खेल मंत्री से मुलाकात करने गई लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

क्या कहा पिता ने
प्रिया के पिता ब्रजपाल सिंह ने कहा कि मैंने विधायक, मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और प्रधानमंत्री से मदद मांगी लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। मैंने अपनी भैंस बेच दी, दोस्तों से ऋण लिया है फिर भी इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें