यूपी में पांच साल में डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इस साल 30 हजार सिपाहियों और 3200 दरोगाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उच्चतम न्यायालय ने पहले ही सरकार को निर्देश दिया हुआ है।
बजट में पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए जिला स्तरीय पुलिस कार्यालयों और सीसीटीवी डाटा सेंटर की कनेक्टिविटी प्रदान किए जाने और पुलिस रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटलाइज किए जाने का वादा किया गया है।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए उपकरणों की खरीद की बात कही गई है। वहीं, पहले चरण में 800 सिपाहियों के लिए आवास बनाए जाएंगे।