फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रतना की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड अपार्टमेंट निवासी रतना सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगलनाथ यादव देवरिया के खुखुंदू स्थित बतरौली पांडेय का रहने वाला है। इस मामले में मुख्य आरोपी बिल्डर शरद सिंह पर पुलिस मेहरबान है। आरोपी फोन बंद कर भूमिगत हो गया है। अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

रतना के पिता गोरखपुर के बिछिया निवासी सुधीर सिंह का आरोप है कि शरद उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता था। आरोपी ने रतना को बात न मानने पर पिता की हत्या करवाने की धमकी दी थी। आरोपी ने पीड़िता के ऑडियो और वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर रखे थे। वह रतना की बहनों को भी बदनाम करने की धमकी देता था। कई बार शरद ने रतना की पिटाई भी की थी। सुधीर का आरोप है कि रतना की शादी तय हुई थी। इस पर शरद ने रतना से शादी नहीं करने के लिए कहा था। बेटी के इन्कार करने पर शरद ने लड़का पक्ष के लोगों को कुछ वीडियो और ऑडियो भेज दिए थे। इससे रतना की शादी टूट गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस विभाग के एक अफसर शरद के करीबी हैं, जो उसकी मदद कर रहे हैं।
रतना विरासत कंपनी में काम करती थी। विरासत कंपनी का संचालक शरद है। आरोप है कि रतना को काफी समय से शरद, उसकी पत्नी पल्लवी, मंगलनाथ यादव, वैशाली और प्रशांत परेशान कर रहे थे। 12 मई को आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर रतना ने फ्लैट में फंदा लगा लिया था। आत्महत्या से पहले रतना ने वीडियो बनाकर आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। सुधीर ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर कुमार अवस्थी का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें