सावन के तीसरे सोमवार पर रानी कटरा स्थित बड़ा शिवाला में जलाभिषेक करते भक्त। -अमर उजाला
लखनऊ। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों के कपाट खुलते ही प्रांगण हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयघोष से गूंज उठे। देर रात तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। लक्ष्मणनगरी शिवमय नजर आई। रानी कटरा सि्थत बड़ा शिवाला से लेकर चौक सि्थत कोनेश्वर मंदिर सभी शिवमय था। बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध से अभिषेक कर सुख और शांति की कामना की।
रानी कटरा सि्थत बड़ा शिवाला में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह मंगला आरती से लेकर महाआरती तक पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। चौक सि्थत कोनेश्वर मंदिर के सामने रात दो बजे से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद कपाट खोला गया। शाम सात बजे 25 ब्राह्मणों ने विशेष पाठ करना शुरू किया जो रात साढ़े दस बजे संपन्न हुआ।