फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता हमसे नहीं, हम जनता से दूर हुए: मिस्त्री

Mon, 29 Dec 2014 02:15 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जनता हमसे दूर नहीं हुई है बल्कि हमने जनता के पास जाना छोड़ दिया है। हमें जनता के पास जाना होगा। जनता क्या चाहती है यह समझना होगा।
विज्ञापन


हमें लोगों की आवाज बनना होगा। कांग्रेस अगले महीने वाराणसी में एक शिविर आयोजित करेगी। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं को समझने व उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री रविवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। कोहरे के कारण उनका विमान दिल्ली से लखनऊ काफी विलंब से पहुंचा। इस कारण वे चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंच सके। शाम पांच बजे मधुसूदन मिस्त्री वड़ोदरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुराने कांग्रेसियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद ही कांग्रेस को शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हर जनपद में पुराने कांग्रेसियों को इसी प्रकार सम्मानित करते हुए उनके सहयोग की कामना करेंगे।

'लक्ष्य को ध्यान में रखकर चलना है'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी सक्रियता से कांग्रेस एक बार फिर अपनी गति पकड़ेगी और सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान चाहते हैं और इस अवसर पर उन्हें सम्मानित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां सामने हैं, इसके लिए लक्ष्य को ध्यान में रखकर चलना है।

इन दिग्गजों का हुआ सम्मान

वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान समारोह में बेगम हामिदा हबीबुल्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद डॉ. संजय सिंह, सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर एवं परिषद दल के नेता नसीब पठान, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह एवं जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, अमीर हैदर, जस्टिस हैदर अब्बास रजा के साथ प्रदेश के पूर्व जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी, विश्वविद्यालय छात्र संघों के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, महिला कंाग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित लगभग 300 को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आसानी से मिल सकेगा कांग्रेस का इतिहास

प्रदेश मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र का अनावरण भी किया गया। यहां पर एक पुस्तकालय का भी शुभारंभ प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने किया। इस पुस्तकालय में कांग्रेस का सम्पूर्ण इतिहास मिल जायेगा।

इस मौके पर आजादी के आंदोलन से लेकर आजादी के बाद और वर्तमान तक कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं विकास से जुड़े प्रमुख चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इससे पहले कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रहलाद द्विवेदी के साथ सेवादल के पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वजवंदन किया।

इसके बाद सेवादल ने प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जीपीओ पार्क तक पैदल मार्च किया। यहां पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यह मार्च कांग्रेस मुख्यालय आकर खत्म हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें