फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में पांच हजार करोड़ खर्च करने की क्या जरूरत है, इससे गरीबों का विकास नहीं होगा: राजभर

Sun, 20 Jan 2019 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जब चुनाव आता है तब भाजपा को मंदिर मुद्दा याद आता है। और चुनाव बीतते ही सब भूल जाते हैं। कुंभ और मंदिर पर पैसा खर्च करने से गरीबों का विकास होने वाला नहीं है। कुंभ में पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करने की क्या जरूरत है। पिछली सरकार ने नौ सौ करोड़ में कुंभ का आयोजन किया था। तो आखिर इतना पैसा खर्च करने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

विज्ञापन


यह बात प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जैदपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि अगर 24 फरवरी तक प्रदेश सरकार ने मेरी बात नहीं मानी तो प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हम प्रत्याशी उतारेंगे।

नेता लखनऊ व दिल्ली में बैठकर कानून बनाते हैं लेकिन उनका बच्चा कॉन्वेंट स्कूल में क से कम्प्यूटर और गरीब का बच्चा परिषदीय विद्यालय में क से कबूतर पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें