फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा की दोस्ती टिकट बेचने और जनता को धोखा देने के लिए: जर्रार

Sun, 20 Jan 2019 12:06 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा-बसपा समर्थक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अल्पसंख्यक सभा ने शनिवार सपा-बसपा गठबंधन पर तीखा हमला किया। सभा के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन टिकटों की नीलामी और जनता को धोखा देने के लिए हुआ है।

विज्ञापन


जर्रार अहमद ने सपा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष रियाज अहमद द्वारा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को भाजपा का एजेंट बताने पर पलटवार किया। कहा कि रियाज अहमद मेनका गांधी से पैसा लेकर पीलीभीत में भाजपा को लोकसभा चुनाव जितवाते रहे हैं।

उन्होंने वरुण गांधी पर मुस्लिमों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दर्ज मुकदमा सपा सरकार में वापस कराया था। जर्रार ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन भाजपा के दबाव में हुआ है। इसका मकसद भाजपा को फिर से चुनाव जितवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें