फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की जाति के मुद्दे पर राजभर ने भाजपा को घेरा, कहा- धर्म-जाति के नाम पर लड़ाने की कोशिश

Sun, 02 Dec 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऊंच-नीच का भेदभाव पैदा कर इंसानों को पहले बांटा गया। अब भगवान की भी जाति तय की जाने लगी हैं। हनुमान दलित, कृष्ण यादव और रामचंद्र क्षत्रिय हो गए। ऐसे में अर्कवंशी, राजभर, प्रजापति आदि कहां जाएं। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


यह बात कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही। इमलिया सुल्तानपुर जाने से पहले वह पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि असल मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सांसदों और विधायकों को जनसमस्याओं के लिए धरना तक देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल, शिवसेना व विश्व हिंदू परिषद संगठन संविधान विरोधी हैं। यह संगठन सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते। राम मंदिर मसले पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा को भगवान राम याद आते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद भगवान राम भुला दिए गए। अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव नजदीक है तो उन्हें फिर भगवान राम याद आने लगे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें