राजभर ने पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, अभी पिछले दिनों एक ईंट-भट्ठे पर नान्हू राजभर की एक जाति के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में कोतवाल ने रिश्वत लेकर मुख्य आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार नहीं किया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी से करेंगे तथा मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाएंगे। 18 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मनकापुर कोतवाली का घेराव कर धरने पर बैठेंगे।
जाति देखकर मुआवजा बांट रही सरकार
राजभर ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार जाति के आधार पर मुआवजा देती है। अगर पंडित जाति का मरता है तो 30 लाख, ठाकुर है 25 लाख, यादव है तो 15 लाख तक मुआवजा दिया जाता है लेकिन दलित, चौहान, गड़रिया राजभर, वैश्य या अन्य जाति के हैं तो सरकार के खजाने में पैसा ही नहीं रहता।