वर्ष 2018-19 से संस्थाओं का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। संस्थाओं के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून है। भौतिक सत्यापन के बाद उपयुक्त संस्थाओं का चयन निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।
जिलेवार चयनित संस्थाओं में से किसी एक संस्था का चयन कर छात्र 21 जून से 15 जुलाई के बीच आवेदन कर सकेंगे। इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति पात्र छात्रों का चयन करेगी।
1 अगस्त से हर जिले में प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। जिलेवार प्रशिक्षण के लिए चयनित संस्थाओं को एक वर्षीय ‘ओ लेवल प्रशिक्षण’ के लिए अधिकतम 15000 रुपये और ट्रिपल सी के लिए अधिकतम 3500 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे।