फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: मंत्री न बनाए जाने से नाराज राजभर बोले- राजपाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा

Thu, 29 Feb 2024 01:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंत्री न बनाए जाने से हताश सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अगर राजपाट न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि अगर राजपाट न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा।

विज्ञापन


राजभर के एनडीए में शामिल हुए कई महीने गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक यूपी सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। वह सार्वजनिक तौर पर कई बार अपनी हताशा जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने की बात कही है।

 

ये भी पढ़ें - सियासत: भाजपा ने सपा से 2022 का हिसाब 2024 में चुकता किया, लोकसभा चुनाव से पहले हिला दी इंडिया गठबंधन की नींव

ये भी पढ़ें - गांधी परिवार के लिए अब अमेठी-रायबरेली में चुनावी दस्तक आसान नहीं, भाजपा ने की मजबूत व्यूह रचना

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में सुभासपा के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग करने पर राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के सिंबल पर अपना प्रत्याशी लड़ाया था उसी ने क्रॉस वोटिंग की है। हम उसकी सदस्यता खत्म कर देंगे।

राजभर ने अपने अंदाज में कहा कि 'बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें