फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजभर का बड़ा बयान, बोले- इंडिया गठबंधन के कई नेता मेरे संपर्क में, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा

Tue, 14 Nov 2023 01:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा कि मुझे कहां जाना है? सभी नेता ऐसे ही होते हैं पता नहीं कौन, कहां पलट जाए।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों को बीच एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद फैसला लेंगे कि किसके साथ रहना है।

विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव के साथ जाने के सवाल पर कहा कि सभी नेता दो मुंहे सांप होते हैं। उनमें से मैं भी एक हूं। कौन, कब, कहां पलट जाएगा पता नहीं।

राजभर के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे उनकी दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है।

राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले कहा जा रहा था कि वह दशहरा तक शपथ ले लेंगे पर अभी तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उनका यह बयान इसी निराशा को बयान कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें