अमर सिंह आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। ऐसे में उनके इस सीट पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। अमर सिंह 22 जून को ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर की शादी में वर-बधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे साथ ही राजभर को भी भाजपा से तल्खी पर घर का झगड़ा घर में ही रखने की नसीहत दी थी।
2014 के लोकसभा चुनाव में अमर सिंह राष्ट्रीय लोकदल से फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में थे पर वो जीत न दर्ज कर सके।