फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर देखी गाड़ी, टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर भागे

Thu, 19 May 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गाड़ी लेकर भाग गए शा‌त‌िर चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बदमाशों ने ओएलएक्स पर इश्तहार पढ़कर मंगलवार देर शाम एक ऑटोमोबाइल व्यवसायी को फोन किया और टेस्ट ड्राइव के बहाने उसकी लग्जरी कार ले उड़े। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि दोनों बदमाश जो बाइक व्यापारी के दुकान पर छोड़ गए वह चोरी की थी। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की तो सिमकार्ड भी फर्जी आईडी का निकला। 

एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि नक्खास निवासी अमीनुद्दीन ने करीब दो हफ्ते पहले ओएलएक्स पर अपनी हुंडई वरना कार बेचने का इश्तहार दिया था। 

वह मंगलवार शाम 7:44 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल करके कार खरीदने की इच्छा जताई। थोड़ी देर बाद बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

पढ़िए शातिरों की हरकत

छोड़ गए चोरी की बाइक - फोटो : amar ujala
एक ने खुद को आशियाना के बंगला बाजार निवासी अतुल बताते हुए लग्जरी कार का सौदा करने के साथ टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई। दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे अमीनुद्दीन ने अपने दोस्त सैफी से अतुल को टेस्ट ड्राइव कराने को कहा। 

दोनों व्यक्तियों ने अपनी बाइक दुकान पर छोड़ी और कार में सवार हो लिए। खुद को अतुल बताने वाले युवक ड्राइविंग सीट संभाली और सैफी को बगल वाली सीट पर बैठाया, जबकि अतुल का साथी पिछली सीट पर सवार था। 

हरदोई रोड पर कार दौड़ा रहे अतुल ने दुबग्गा के पास सैफी से कहा कि हाइटेक गाड़ी को समझने में दिक्कत आ रही है। सैफी से कार ड्राइव करने का इशारा करते हुए कहा कि वह बगल वाली सीट पर बैठकर देखना चाहता है। 

इसके साथ ब्रेक लगाया। अतुल ड्राइविंग सीट पर जाने के इरादे से गेट खोलकर कार से उतरा ही था कि अतुल ने कार तेज रफ्तार से दौड़ा दी। सैफी शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा लेकिन कार नजरों से ओझल हो चुकी थी। उसने अमीनुद्दीन को कॉल करके जानकारी दी और मायूस लौटा। 
विज्ञापन

बदमाशों ने किया मोबाइल बंद

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
दोनों लोग काफी देर तक इंतजार के साथ अपने स्तर से छानबीन करते रहे। इसके बाद पुलिस को फोन किया। ठाकुरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की। पता चला कि बदमाशों द्वारा दुकान पर छोड़ी गई बाइक 18 मार्च को गोमती नगर इलाके से चोरी हुई थी।

अमीनुद्दीन को कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल का सिमकार्ड शाहजहांपुर के पीयूष के नाम से जारी किया गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस करना चाहा लेकिन बदमाशों ने काकोरी के जेहटा से गुजरने के दौरान मोबाइल बंद कर दिया था। 
 
टेस्ट ड्राइव के बहाने अमीनुद्दीन की कार उड़ाकर भागे बदमाशों द्वारा छोड़ी बाइक गोमती नगर से चोरी हुई थी। उसकी नंबर प्लेट भी नहीं बदली गई थी। 

खास बात यह है कि पल्सर के महंगे मॉडल की पीली बाइक शहर में कम ही हैं। इसे आसानी से पहचाना जा सकता था। इसके  बावजूद बदमाश उस पर फर्राटा भर रहे थे और पुलिस चोरी की बाइक को पकड़ नहीं पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें