फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल लोहिया संस्थान में जारी रहेगी इलाज की पुरानी व्यवस्था

विज्ञापन
लोहिया संस्थान में फिलहाल पुरानी व्यवस्था से ही मिलेगा इलाज। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के अस्पताल ब्लॉक में फिलहाल इलाज और जांच की पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन

अस्पताल ब्लॉक का लोहिया संस्थान में विलय होने के वक्त जारी शासनादेश के अनुसार अगस्त 2021 के बाद यहां इलाज व जांच की व्यवस्था में बदलाव होना था।
लोहिया संस्थान प्रशासन के अनुसार व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव शासन से निर्देश आने पर ही किया जाएगा।
गोमतीनगर में वर्ष 1991 में डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल की स्थापना के बाद से लोगों को सस्ता इलाज और जांच की सुविधा मिलनी शुरू हुई थी।
2006 में लोहिया संस्थान की स्थापना हुई। वर्ष 2017-18 में लोहिया संस्थान में एमबीबीएस कोर्स शुरू हुआ। इसके बाद अस्पताल का संस्थान में विलय का कार्यक्रम तैयार किया गया।
27 अगस्त 2019 को विलय संबंधी शासनादेश जारी किया गया। शासनादेश के अनुसार, अगले दो साल तक सभी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। यह अवधि अब समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए यह चर्चा चल रही थी कि अगले महीने से संस्थान में एक रुपये के पर्चे पर इलाज की सुविधा, निशुल्क जांच और निशुल्क दवाओं की सुविधा समाप्त हो जाएगी।
संस्थान प्रशासन ने इस पर विराम लगाते हुए शासन से इस संबंध में कोई आदेश आने के बाद ही व्यवस्था में बदलाव की बात कही है।
इमरजेंसी में इलाज पर संकट बरकरार
लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में भले ही इलाज एक रुपये के पर्चे पर, निशुल्क जांच और दवाओं की सुविधा के साथ मिलता है पर यहां की इमरजेंसी के हालात अभी भी नहीं सुधरे हैं। इमरजेंसी में चिकित्सक बेड की कमी बात कहते हुए मरीजों को भर्ती करने से ज्यादा रेफर करने का बहाना तलाशते हैं। संस्थान में जितने मरीज रोज देखे जाते हैं उतने ही मरीजों को वापस भी किया जाता है। संस्थान में ज्वायन करने वाले सभी डायरेक्टर इसे सुधारने का दावा करते हैं पर यह दावा सच्चाई में बदलता नहीं दिखता है। मौजूदा समय में भी यही बात लागू होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

निर्देश मिलने के बाद होगा बदलाव
संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में मिलने वाली सुविधाएं फिलहाल पहले की तरह ही चलती रहेंगी। शासन से इस संबंध में कोई निर्देश मिलने के बाद ही व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
डॉ. श्रीकेश सिंह, प्रवक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें