फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चंद्रिका देवी मंदिर जा रहे पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोली से घायल अधेड़
विज्ञापन

बीकेटी के हरदौरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात अलीगंज के कपूरथला निवासी अजय शंकर शुक्ला (50) को गोली मार दी गई। सुनसान सड़क पर हुई वारदात का काफी देर तक लोगों को पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद उधर से गुजरे राहगीरों ने अधेड़ को सड़क किनारे तड़पता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई तो पता चला कि पेट में गोली मारी गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय शंकर शुक्ला की हालत गंभीर है, इसलिए वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह पता चला है कि वह चंद्रिका देवी मंदिर की तरफ जा रहे थे तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी।

गोली उनके पेट के दायीं तरफ लगी और पीठ से होते हुए निकल गई। वह पैदल थे या किसी वाहन से थे? अकेले थे या किसी के साथ जा रहे थे? वह मंदिर जा रहे थे या कहीं और? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


उधर, गोली से घायल व्यक्ति के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पाकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन किसी ने वारदात होते हुए नहीं देखी। देर रात किसी ने बताया कि अजय शंकर कपूरथला के एक मंदिर में पुजारी हैं। पुलिस उनके होश में आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें