फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, रेप की आशंका

Thu, 15 Feb 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ में माल के बदैया गांव में मंगलवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। परिवारीजनों का आरोप है कि महिला के साथ हत्यारों ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इस दौरान उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया। घर में नकदी व कुछ सामान भी गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। शव पोस्टमार्टम को भेजवाया गया है।

वहीं, पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, माल के बदैया गांव निवासी बुजुर्ग महिला कच्चे मकान में अकेले रहती थी।
विज्ञापन


उसके दो बेटे लखनऊ में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। बेटे के मुताबिक, मंगलवार रात मां घर के अंदर सो रही थी। बुजुर्ग के भतीजे का बेटा बुधवार सुबह घर के सामने से निकला तो सन्नाटा पाकर उसका माथा ठनका। 

गले व सिर पर भारी सामान से किया गया वार

- फोटो : डेमो
जबकि हर रोज सुबह उसकी चचेरी दादी घर के बाहर ही मिलती थीं। लेकिन सुबह करीब नौ बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला। संदेह हुआ तो पड़ोसी की दीवार फांदकर अंदर गया।

खिड़की से झांका तो चचेरी दादी का शव बिस्तर पर पड़ा था। दादी के सिर, गले और चेहरे से खून रिस रहा था। उसने पहले अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

एसओ माल वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि महिला की लूटपाट के बाद हत्या की गई है। उसके सिर, गले व चेहरे पर भारी सामान से वार किया गया।

दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। जबकि परिवारीजनों का आरोप है कि बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म भी किया गया। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

up police - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची बेटी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो दिन पहले मां से झगड़ा किया था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिवारीजनों को आशंका है कि इसी व्यक्ति ने हत्या की है।

हालांकि, एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। वह गांव में ही मौजूद है। उससे भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

हत्या की सूचना के बाद पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले लखनऊ से वृद्धा के दोनों बेटे मौके पर पहुंच गए।

पुलिस की लेटलतीफी से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी की तो काफी देर तक नोकझोंक होती रही। सूचना पर सीओ मलिहाबाद संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसओ को फटकार लगाई और ग्रामीणों से बातचीत कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पतवार बेच जुटाए थे रुपये, उठा ले गए हत्यारे

डेमो
पुलिस के मुताबिक, कमरे में बुजुर्ग महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा थ। इससे लग रहा था महिला ने अंतिम सांस तक खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया।

हालांकि हमले के दौरान महिला द्वारा चीखने-चिल्लाने की बात सामने नहीं आई है। संभावना है कि महिला पर हमला करने वाले एक से अधिक थे और उसका मुंह दबा रखा था।

वृद्धा की बेटी ने बताया कि दो दिन पहले मां ने पतवार बेचा था। इसके बदले 1200 रुपये मिले थे। जिसकी जानकारी मां ने दो दिन पहले दी थी। यह रकम उसने अपने पास रखी थी। जो घर में नहीं हैं। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने रुपए भी उठा ले गए।

परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पड़ताल में लापरवाही बरती है। पुलिस ने फौरी तौर पर जांच की और शव तत्काल पोस्टमार्टम को भेज दिया। कमरे की सही से छानबीन नहीं की गई।

यहां तक पुलिस ने कमरे को सील भी नहीं किया। साथ ही फोरेंसिक और डाग स्क्वॉयड को भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए नहीं बुलाया। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस हत्या के इस मामले में लापरवाही बरत रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें