फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान पति-पत्नी ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 26 Apr 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मह‌िला को रोकते पुल‌िसकर्मी
विज्ञापन
लखनऊ में ‌व‌िधानसभा के सामने एक मह‌िला ने अपने पत‌ि के साथ आत्मदाह करने की को‌श‌िश की। श्रावस्ती की रहने वाले ये पत‌ि-पत्नी दबंगों के उत्पीड़न और पुल‌िस के एक्शन न लेने से परेशान हैं। मह‌िला ने दबंगों पर घर और दुकान पर कब्जे के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताब‌िक मल्हीपुर श्रावस्ती की रहने वाली सरोज पत्नी योगेंद्र शर्मा ने बताया क‌ि वह 16 साल से साढ़े पांच ‌ब‌िस्वा जमीन खरीदकर घर बनाकर पर‌िवार के साथ रह रही है। जून 2016 में रनदे खां, बाबू खां, शरीफ खां, हनीफ खां ने उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर का दरवाजा बंद करके दीवार उठा ली। इसके कुछ ‌द‌िन बाद घर आकर भद्दी-भद्दी गाल‌ियां बकीं और जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने कहा, तुम्हारी जमीन पर कब्जा करेंगे और तुम्हें उजाड़ देंगे। 

म‌ह‌िला का आरोप है क‌ि श‌िकायत के बावजूद पुल‌िस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई न होने पर मह‌िला ने पत‌ि के साथ लखनऊ आकर जान देने की कोश‌िश की। मौके पर मौजूद पुल‌िस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों को ह‌िरासत में ले ल‌िया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें