फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने में अफसर फेल, शासन ने कसे पेंच, 31 के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 14 Aug 2019 01:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को पॉलिथीन पर प्रतिबंध संबंधी आदेशों का अनुपालन न करने के बारे में लखनऊ के नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाणिज्य कर के उपायुक्त व सहायक आयुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ऐसे व्यापारियों की सूची भी मांगी है, जो प्रतिबंधित पॉलिथीन बेच रहे हैं। अपर मुख्य सचिव गृह ने निर्देश दिए कि व्यापार मंडलों को लिखित रूप से पॉलिथीन के प्रतिबंध से अवगत कराकर उनकी सहमति ले ली जाए। उनसे लिखित में लिया जाए कि उनके क्षेत्र में किसी भी सदस्य द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन नहीं बेची जा रही है।

संबंधित जनप्रतिनिधि को भी इस सूचना की जानकारी देने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि 31 अगस्त के बाद किसी भी क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचे जाने की सूचना मिली तो संबंधित थानाध्यक्ष, नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी, वाणिज्य कर के क्षेत्रीय अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें