लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय व महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने संयुक्त रूप से सोमवार को मानव संपदा पोर्टल खोलने की मांग की। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 50 हजार अधिकारी व कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा नहीं दे रहे, जिससे वेतन रुका हुआ है। इससे उनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, जबकि अधिकांश कर्मचारी ऐसे हैं, जो कंप्यूटर का ज्ञान न रखने से पोर्टल पर डिटेल नहीं भर सके हैं। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से मानव संपदा पोर्टल बंद कर दिया गया, जिससे अधिकारी कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा नहीं भर पा रहे हैं।