फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों का नहीं करते दौरा, करते हैं असहयोग

विज्ञापन
इंडस्ट्रियल स्टेट इंडस्ट्रीज ओनर्स एसोसिएशन की आम सभा।
विज्ञापन
लखनऊ। उद्योग विभाग के अधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों का कभी दौरा नहीं करते और न ही यहां की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हैं। वर्षों से एक ही प्रकार की समस्याएं लंबित चली आ रही हैं। ये बातें शुक्रवार को तालकटोरा इंडस्ट्रियल स्टेट इंडस्ट्रीज ओनर्स एसोसिएशन की आम सभा में अध्यक्ष यूनुस सिद्दीकी ने कहीं।
विज्ञापन

तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में हुई संगठन की आम सभा में मुख्य अतिथि व संयुक्त आयुक्त उद्योग कंचन सुबोध ने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमियों का सहयोग करने की जानकारी भी दी। यूनुस सिद्दीकी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य तीन साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक अधूरा पड़ा है। इसका मुख्य कारण संबंधित विभाग का सहयोग न मिलना और प्रभावी निगरानी का अभाव है। इससे क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने संबंधित उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत संरचना कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। अपर आयुक्त उद्योग कंचन सुबोध ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें