फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव तैयारियों में कमी पर भड़के निर्वाचन अधिकारी, ये है प्लान

Sat, 14 Jan 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अफसरों के साथ चर्चा करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में चुनावी बिगुल बज जाने के बावजूद अभी तक मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम न हो पाने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल पोलिंग स्टेशनों पर बिजली, दिव्यांगों के लिए रैंप व अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कराने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों और कप्तानों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाने के लिए भी कहा गया है।

स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, अधिकारियों और मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के अगले हफ्ते संभावित दौरे से पहले शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीएम व कप्तानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

15 हजार पोलिंग स्टेशनों की होगी वेब कास्टिंग

वेंकटेश ने बताया कि प्रदेश में लगभग 15 हजार पोलिंग स्टेशनों की वेब कास्टिंग की जाएगी। इससे ऑनलाइन कहीं से भी मतदान की प्रक्रिया देखी जा सकेगी। कुल पोलिंग स्टेशनों का 10 प्रतिशत इसके लिए चिह्नित किया गया है। इनमें संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं।

प्रदेश स्तर पर कानून-व्यवस्था और आचार संहिता उल्लंघन की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। व्यय अनुश्रवण सेल का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। स्टेट सर्विलांस टीम भी जल्द ही काम करने लगेगी।

सामने आई तैयारियों की ये तस्वीर
समीक्षा के दौरान पता चला कि कई जिलों में अभी तक मतदान केंद्रों पर बिजली, रैंप, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। वेंकटेश ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर जल्द से जल्द सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने को कहा गया है ताकि मतदान के दौरान कोई समस्या न हो।

वेंकटेश ने बताया कि अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाने, नामांकन और सिम्बल अलॉटमेंट को लेकर निर्देश दिए गए। जिलाधिकारियों से साफ कहा गया है कि आचार संहिता का पालन कराने में किसी तरह की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल के लिए 3000 गाड़ियां लगाईं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश - फोटो : amar ujala
अपर पुलिस महानिदेश्क कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि हर जिले में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की 3000 गाड़ियां लगाई गई हैं। बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर अवैध शराब और अवैध असलहे पकड़े जा रहे हैं।

जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिया गया है कि बिना किसी दबाव में आए निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करें। लॉ एंड आर्डर और आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट रोजाना तैयार कर आयोग को भेजी जा रही है। इसके लिए एक विशेष एप तैयार कराया गया है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए मांगा प्लान
टी. वेंकटेश ने बताया कि हर साल 25 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस इस बार बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसमें वोटरों को मतदान के लिए जागरूक करने की मुहिम छेड़ी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें