फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोहर्रम तक अफसरों-पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

Sat, 01 Oct 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम अखिलेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी त्यौहारों पर विशेष चौकसी रखने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम जैसे त्यौहारों सामने हैं, इसलिए  भीड़भाड़ खासकर मेलों के आयोजन में खास सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन के अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मोहर्रम तक प्रशासनिक अफसरों व पुलिसकर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं।

देश व प्रदेश के माहौल को देखते हुए इन सभी त्यौहारों में पुलिस व प्रशासन को और अधिक सतर्क रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सूबे के उच्चस्तरीय अधिकारियों को बुलाया था। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा व डीजीपी जावीद अहमद से उन्होंने फीडबैक भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र को और भी सक्रिय होने का दिया आदेश

उन्होंने खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि खुफिया तंत्र को भी आपस में तालमेल बैठाकर काम करना होगा। छोटी-छोटी सूचनाओं पर बगैर लापरवाही किए एक्शन लिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाए। भीड़-भाड़ के कारण अराजक तत्व कही भी गड़बड़ी कर सकते हैं। अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए। समय रहते ऐसे तत्वों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने आगाह किया है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह, सचिव मुख्यमंत्री पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें