फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने छिपाई कोरोना संक्रमित महिला की मौत, परिवार में फैला संक्रमण तो खुली पोल

Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चौपटिया में कोरोना संक्रमित महिला की मौत तीन दिन पहले हुई। इसकी जानकारी एसजीपीजीआई से लेकर सीएमओ कार्यालय तक सभी को थी, लेकिन अफसर तीन दिन तक मौत का आंकड़ा छिपाए रहे। अब जब मृतका के परिवार के लोग संक्रमित पाए गए तब अफसरों की पोल खुली। चौपटिया स्थित अमन अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स की 61 वर्षीय पत्नी को बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत पर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


यहां से पहले उनका इलाज एक निजी अस्पताल में भी चला था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको एसजीपीजीआई ले जाने की सलाह दी थी। कोरोना संक्रमित होने के कारण ही उन्हें एसजीपीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जहां 6 जून को उनकी मौत हो गयी।

इसकी जानकारी एसजीपीजीआई से सीएमओ कार्यालय को दे दी गयी थी। पर, मौत की खबर को वहां से बाहर नहीं जाने दिया गया। हालांकि सीएमओ कार्यालय की टीम ने गुपचुप तरीके से उनके परिजनों की जांच करवाई।  बुधवार को आई रिपोर्ट में मृतका की बहू, पोते और पोती में कोरोना की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें