फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अफसर के बेटे ने पढ़ाई के दबाव में कर ली खुदकुशी, घटना से सदमे में परिवार; लखनऊ में रहकर पढ़ता था

Mon, 16 Dec 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अफसर के बेटे ने पढ़ाई के दबाव में खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) के पद पर तैनात अर्चना यादव के 17 साल के बेटे ने पढ़ाई के दबाव में आकर लखनऊ स्थित कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। हादसे से परिवार सदमे में है। घटना पीजीआई इलाके की है।

विज्ञापन


वृंदावन योजना सेक्टर- 5सी निवासी अर्चना यादव का बेटा ओजस्वी यादव (17) 11वीं का छात्र था। अर्चना के पिता राकेश चंद्र यादव कारोबारी हैं। उनका बड़ा बेटा यशस्वी एक प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है। 

शनिवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए। रविवार सुबह जब अर्चना उठीं और बेटे ओजस्वी को जगाने उसके कमरे में पहुंचीं। बेटे को पंखे में फंदे से लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। पति राकेश और बड़ा बेटा यशस्वी भागकर कमरे में पहुंचे तो अर्चना बेसुध पड़ी थीं।
विज्ञापन


परिजन ने ओजस्वी को फंदे से उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। हादसे की खबर पाकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अर्चना यादव के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

पढ़ाई के दबाव को बताया वजह, नहीं कराया पोस्टमार्टम

इंस्पेक्टर पीजीआई रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस भी छात्र के घर पहुंची। बात करने पर परिजनों ने बताया कि ओजस्वी ने पढ़ाई के दबाव में आकर जान दी है। वह आलमबाग में प्राइवेट कोचिंग में भी पढ़ने जाता था। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने साफ मना कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और भविष्य में भी कोई कार्रवाई न करने की बात लिखकर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें