फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी न सही कार्यालय तो बढ़ ही जाए

Thu, 22 Aug 2013 01:52 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में इस समय निर्माण चल रहा है। जी नहीं! ताज्जुब न करें। बात संगठन की नहीं बल्कि कार्यालय की हो रही है। तमाम कमरों का फेरबदल करने के साथ अध्यक्ष जी के बैठने की जगह को बड़ा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अध्यक्ष जी उस कमरे में बैठना चाहते हैं जहां से वह सबको देख सके। इसलिए अध्यक्ष के मौजूदा कमरे को नया पार्टीशन लगाकर दूसरे कमरे से जोड़ा जा रहा है।

कार्यालय आने-जाने वाले इस निर्माण को देखते हैं। फिर चुटकी लेते हैं, ‘चलो कुछ तो हो रहा है। बेचारे! पार्टी बढ़ाना तो उनके वश में रहा नहीं। पर, कार्यालय बढ़ाना तो उनके वश में है ही। सो इसे करने में क्यों पीछे रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें