फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्व मंगल के लिए संकट मोचन महायज्ञ में दीं आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सिद्ध शक्तिपीठ सत्य मंदिर में विश्व मंगल के लिए संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की वाणी के दिव्य पाठ से हुआ। आध्यात्मिक गुरु मां पूनम और योगीराज अभिनव महाराज की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान से महायज्ञ हुआ।
विज्ञापन

आध्यात्मिक गुरु मां पूनम ने कहा कि नव वर्ष में आप ईश्वर की कृपा व संरक्षण चाहते हैं तो पहले संरक्षण देना सीखें। असहायों, असमर्थ व पशु-पक्षियों का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि जिन हाथों पर किसी निर्दोष प्राणी का रक्त लगा हो, उनसे किया गया पूजन, अर्पण या तप भगवान स्वीकार नहीं करते हैं।

अवसर पर जाति है इंसान की, धर्म है मानवता का... के मंत्र के जरिये समाज में जाति प्रथा, दहेज प्रथा, कन्या उत्पीड़न व अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के विरुद्ध चेतना जागृत करने का संकल्प भी लिया गया। मौजूद लोगों ने शाकाहारी जीवन अपनाने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने श्री कृष्णचेतनावतार देवी के भजनों का आनंद उठाया। अंत में महाआरती व प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें