फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ फॉल्कंस एफसी की वुल्फ क्लब पर रोमांचक जीत

विज्ञापन
दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए मैच के दाैरान गेंद के लिए संघर्ष करते फाॅल्कंस और वुल्फ के ​खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैच में बुधवार को लखनऊ फॉल्कंस एफसी ने वुल्फ क्लब को 1-0 से पराजित किया। दिलकुशा ग्राउंड पर खेले गए मैच मरोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। मध्यांतर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

शुरुआत से आक्रामक खेल रही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में कई बेहतरीन मूव बनाए, लेकिन काेई भी टीम गोल करने में सफलता हासिल नहीं कर सकी। मुकाबले का दूसरा हाफ शुरू होते ही लखनऊ फॉल्कंस ने हमलों की झड़ी लगा दी। इसका फायदा टीम को खेल के 46वें मिनट में मिला।

यहां हसन ने साथी खिलाड़ी के मिले पास पर वुल्फ क्ल्ब की रक्षापंक्ति को भेदते हुए 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद वुल्फ क्लब ने वापसी के लिए कई मूव बनाए, लेकिन लखनऊ फॉल्कंस की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक भी नहीं चली। इस तरह लखनऊ फॉल्कंस ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

आज के मुकाबले
न्यू बॉयज बनाम एक्सल एरीना

मिलानी क्लब बनाम लखनऊ फॉल्कंस
बिग ब्ल्यू बनाम टेक्ट्रो क्लब

दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए मैच के दाैरान गेंद के लिए संघर्ष करते फाॅल्कंस और वुल्फ के खिलाड़ी- फोटो : अमर उजाला

Next
AU ऐप में पढ़ें