फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टक्कर के विरोध पर कार सवारों ने मचाया उत्पात, युवक को कुचलने का प्रयास

Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कार। 
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके में एक मामूली टक्कर के विरोध पर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया और एक युवक को कार से कुचलने का प्रयास किया। आरोपियों ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वृंदावन योजना के सेक्टर-5बी निवासी अमन सिंह के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे उनके घर के पास खड़ी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने कार सवारों से पूछताछ की। इस पर चालक अरमान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अरमान ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने उन्हें, उनके भाई कृष सिंह, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। उन्होंने तेज रफ्तार कार से उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि अमन की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कार चालक अरमान और गांधी नगर, तेलीबाग निवासी मोहम्मद याकूब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की कार को कब्जे में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें