फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलग-अलग विवरण देकर बनवाए दो पासपोर्ट

विज्ञापन
अलग-अलग विवरण देकर बनवाए दो पासपोर्ट
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के मुतक्कीपुर निवासी जीशान खान के खिलाफ अलग-अलग व्यक्तिगत विवरण देकर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज की जांच में दोनों पासपोर्ट में नाम, माता-पिता के नाम, पते और जन्मतिथि में अंतर मिला। इसके बाद दरोगा नितिन कुमार ने 11 अक्तूबर को मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

दरोगा नितिन कुमार के मुताबिक, जीशान ने 20 जुलाई 2016 को पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसमें नाम जीशान, पिता का नाम वसीम अली, माता का नाम फूलजहां, पता ग्राम मुतक्कीपुर, पोस्ट महर्षि, थाना मड़ियांव और जन्मतिथि एक जनवरी 1989 दर्ज थी। वहीं, सात फरवरी 2023 को जारी दूसरे पासपोर्ट में नाम जीशान खान, पिता का नाम वसीम खान, माता का नाम फूलतारा खान, पता ग्राम मुतक्कीपुर, आईआईएम रोड, थाना मड़ियांव और जन्मतिथि एक जनवरी 1994 दर्ज है। दोनों पासपोर्ट में जन्मतिथि का अंतर पांच साल है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें