फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म पीड़िता से अश्लीलता, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव

Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता से अश्लीलता, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
विज्ञापन
- सआदतगंज थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। दुष्कर्म पीड़िता से अश्लीलता का मामला सामने आया है। आरोपी शोहदे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को सआदतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सआदतगंज निवासी शख्स के मुताबिक तीन साल पहले अमन रजा ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। तब उनकी बेटी नाबालिग थी। मामले में अमन, काशिफ और नजीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपियों के साथी पड़ोसी अख्तर व जाहिद बेटी से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे बेटी छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी अख्तर व जाहिद भी अपनी छत पर पहुंच गए और अश्लील इशारे करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के शोर मचाने पर वह छत पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद जाहिद,अख्तर और उसकी मां सरवरी व एक अन्य युवक उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। पड़ोसियों के आने पर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें