फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपत्तियां निस्तारित, मामूली बदलाव के साथ लागू होगा सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नए सर्किल रेट को लेकर आईं आपत्तियों और सुझावों पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में सुनवाई हुई। इनमें से अधिकतर को खारिज कर दिया गया, कुछ को संज्ञान में लिया गया। इन्हें तैयार किए गए सर्किल रेट में शामिल किया जाएगा। मामूली बदलाव के साथ एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने दस वर्ष बाद नया सर्किल रेट तैयार किया है। एक जुलाई को इसे जारी करने के साथ ही प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थीं। 49 आपत्तियों पर कमेटी ने सुनवाई की। इस दौरान डीएम और एडीएम वित्त एवं राजस्व भी मौजूद रहे। कुछ आपत्तियां ऐसी थीं, जिनमें आपत्ति करने वाले अर्द्धशहरी क्षेत्र का आशय ही समझ नहीं पाए थे। इस कारण उन्हें लगा कि सर्किल रेट सही नहीं बढ़ा। अफसरों ने विस्तृत में समझाया तो वे संतुष्ट हो गए। कुछ आपत्ति करने वालों का तर्क सही पाया गया। उनके सुझाव पर कमेटी विचार करेगी। इसके बाद फाइनल सर्किल रेट तैयार कर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें