फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोशल मीडिया पर की संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के भरत नगर में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या गौरव त्रिपाठी ने एक्स हैंडलर azizkavish के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हैंडलर पर अपने अकाउंट से संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन


दिव्या के मुताबिक आरोपी ने हाल ही में आई फिल्म छावा के एक दृश्य को पोस्ट करते हुए मुगल आक्रांता औरंगजेब को आर्टिस्ट व खून से लथपथ संभाजी महाराज को आर्ट होने की बात लिखी है। दिव्या का आरोप है कि एक्स हैंडलर ने इस पोस्ट के जरिये भारत के वीर महापुरुषों का अपमान करने के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को भंग करने की कोशिश है। इससे समाज में अशांति फैल सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता ने हैंडलर की शिकायत मड़ियांव पुलिस से की है। साथ ही विवादित पोस्ट हटवाने की मांग की है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें