फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी, आपत्ति करने पर की गाली-गलौज

Sat, 09 Mar 2019 04:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक युवक ने शुक्रवार शाम व्हॉट्सएपपर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर आलमबाग के युवक ने सरोजनीनगर थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी युवक का पता फर्जी निकला। पुलिस जांच में साइबर सेल की मदद ले रही है।
विज्ञापन


आलमबाग के स्नेहनगर निवासी आशीष राज शुक्ला के मुताबिक, ओडिसा निवासी सैय्यद हसन ने उसके व्हॉट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट डाली। इस पर आशीष ने आपत्ति की। विरोध में आरोपी युवक ने फिर से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और देश के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दीं।

आशीष के दोबारा आपत्ति करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने इसकी जानकारी परिचितों को दी और इसके बाद केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी युवक के व्हॉट्सग्रुप से उसका पता निकाला तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें