फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोटापे की वजह से बढ़ रहीं लिवर की बीमारियां

विज्ञापन
मोटापे की वजह से बढ़ रहीं लिवर की बीमारियां।
विज्ञापन
लखनऊ। एम्स नई दिल्ली के प्रो. शालीमार के मुताबिक, देश में हर तीसरा व्यक्ति लिवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित है। इसकी वजह काफी हद तक मोटापा भी है। प्रो. शालीमार सोमवार को सीएसआईआर-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) में 84वें सीएसआईआर स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित विशेष व्याख्यान दे रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. शालीमार ने बताया कि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज- 2021 के आंकड़ों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत और दक्षिण एशिया में मोटापे और अधिक वजन की समस्या और बढ़ेगी। इससे लिवर की बीमारियां भी बढ़ेंगी। समय रहते बीमारी की पहचान, जीवनशैली में सुधार कर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान लिवर संबंधी बीमारियों पर विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें